Advertisement

पट्टीदारों ने दो महिलाओें समेत तीन को पीटा

 पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर सहाबुद्दीनपुर में बीती रात मामूली बात को लेकर पट्टीदारों ने दो महिलाओें समेत तीन लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें पुलिस ने घायलों का चिकित्किय परीक्षण कराया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। घटना बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे की है। चुन्नी बेगम पत्नी स्वर्गीय हबीब उम्र लगभग 62 वर्ष और परवीन उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी स्वर्गीय साबित अली से घर में रह रहे पट्टारों से कहासुनी के दौरान पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर दोनों को घायल कर दिया। हमलावरों से बचाने के लिए गया सलमान 28 साल पुत्र हबीबउल्लाह को भी पीटकर घायल कर दिया गया है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार एवं चिकित्सकिय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया लेकिन लेकिन महिला संग हुए इस अपराध का मामला पंजीकृत नहीं किया।

Amanki Shaan News