जौनपुर। देश राजधानी दिल्ली में पेपर लीक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने सोमवार के दिन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रर्शन किया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पिछले 22 दिनों से भूखे रहकर आमरण अनशन पर बैठे महान समाजसेवी सोनम वांगचुक एवं छात्रों के समर्थन में जनपद जौनपुर की जनता उतर चुकी है। बता दें कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। साथ ही पुलिस ने छात्रों पर आंसू के गोले भी छोड़े। दिल्ली में इस समय इंटरनेट बंद किए जाने की बात भी सामने आ रही है।












