Advertisement

सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, बाइक सवार भी घायल

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में मंगलवार के दिन बाइक की चपेट में आने से घर जा रहे वृद्ध की मौत हो गई। सूत्रों के हवाले बताया गया है कि इसी थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी 60 वर्षीय शुभम निषाद बाजार में समान लेने आएं हुएं थें।

समान लेकर लगभग 10.30 बजे सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गया। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार परमेश कुमार यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा भी असंतुलित होकर गिर पड़ा जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभम निषाद को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

बाइक सवार को उसके परिजनों द्वारा एक नीजी चिकित्सालय में ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक शुभम की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News