जौनपुर। केराकत में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर घटना की कड़ी निंदा की है। अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश जताया है। उसी दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।













