पत्रकार दानिश इकबाल
जौनपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाकर भय और दहशत का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बज्रपात के तहत तेजीबाजार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मकबूल आलम पुत्र अतीउल्ला, निवासी केथौली (बरईपार), थाना तेजीबाजार, सोशल मीडिया पर रील बनाकर समाज में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहा था।
उसके खिलाफ संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका के मद्देनजर जनशांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया और माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवबदन यादव एवं हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव शामिल रहे।













