Advertisement

चार कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

 

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र रामपुरनद्दी गांव एक में मकान के चार कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित मनिष यादव ने अज्ञात चोरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते बुधवार की देर रात करीब 3 बजे कुछ अज्ञात चोर मकान के अंदर घुसें और चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने चांदी का किमती समान लेकर फरार हो गयें। सुबह होने के बाद पीड़ित ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। फिल्हाल इस चोरी के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News