Advertisement

तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

पत्रकार दानिश इकबाल

 

जौनपुर। सरपतहाँ पुलिस ने गुरूवार के दिन अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष सरपतहाँ के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेखाहीं नहर पुलिया के पास से पुलिस ने जमशेद आलम (22 वर्ष) पुत्र अब्दुल लैश, निवासी अरसिया डिहवा, थाना सरपतहाँ को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सरपतहाँ में मु.अ.सं. 255/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रतनलाल गिरि, कांस्टेबल नरेंद्र यादव एवं कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान की प्रमुख भूमिका रही।

Amanki Shaan News