Advertisement

ई-रिक्शा चोरी व मोबाइल छिनैती करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

पत्रकार दानिश इकबाल

 

जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी का मालवाहक ई-रिक्शा तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बारा पंचरास्ता से करीब 100 मीटर आगे चौबेपुर नहर रोड पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम यादव (निवासी कंधरपुर, लाइनबाजार), रोहित सोनी (निवासी मड़ियाहूं), कुलदीप सिंह (निवासी भौचन्दपुर, लाइनबाजार) तथा अमन सरोज (निवासी मदारपुर, लाइनबाजार) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए। यह गिरफ्तारी थाना सुजानगंज में दर्ज ई-रिक्शा चोरी तथा मोबाइल छिनैती के दो मामलों के संबंध में की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र द्विवेदी, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी तथा कांस्टेबल संजीव यादव, वरुण यादव, कमलेश यादव, अमरनाथ तिवारी और शुभम सिंह शामिल रहे।

Amanki Shaan News