जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव में सांप के कांटने से रिटायर्ड होम गॉर्ड की मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि सफीपुर गांव निवासी रिटायर्ड होम गॉर्ड 64 वर्षीय फूलचंद यादव गुरूवार की सुबह बाहर घूमने के लिए अपने कमरे में टंगी हुई शर्ट को उतार रहें थें उसी समय कोने में छिपे सांप ने उसे कांट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए शाहगंज में स्थ्ति एक नीजी अस्पताल में ले गयें, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।













