Advertisement

महिला से चेन छिनैती का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व रूपयें बरामद

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पकड़े गयें आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व नगदी रूपये भी बरामद किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीते 13 जुलाई की सुबह हीरा लाल वर्मा की पत्नी दमयंती सिंह निवासी ताड़तलस मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की कीमती चेन छीनकर फरार हो गयें थें।

शहर कोतवाल अनीता सिंह और नये नये आए चौकी प्रभारी पुरानी बाजार सुनिल कुमार यादव मामला दर्ज करते हुए छानबीन में लग गयें। पुलिस को पता चला कि दोनों लुटेरे पड़ोसी जनपद आजमगढ के रहने वाले हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगी रही कि गुरूवार के दिन मुखबीर से सूचना मिली कि लुट के आरोपी इस समय कोतवाली थाना क्षेत्र राजा पोखरे की तरफ मोटर साइकिल से आ रहें हैं।

मुखबीर की बात का विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार, चौकी प्रभारी सिपाह अलोक तिवारी ने उन्हें पकड़ने का जाल बिछा दिया। जैसे ही लुटेरे प्रवेश किए उसी समय पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र शिवनाथ निवासी करथौली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और सात हजार रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गयें आरोपी ने पुलिस को बताया कि छीनी हुई चेन को बेच दिया गया, जिसके पैसे का बटवारा भी किया गया है। पुलिस फरार चल चल रहे दूसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है।

Amanki Shaan News