Advertisement

ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

 

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर में स्थ्ति रेलवे क्रॉसिंग पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात करीब 35 वर्षीय यात्री की मौत हो गई है। घटना बुधवार की सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर हरपालगंज रेलवे पर तैनात स्टेशन मास्टर आकाश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 4 बजे कर्मचारी ने बताया कि मरूधर एक्सप्रेस से एक यात्री गिर गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद वहां पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस यात्री की पहचान कराने के प्रयास में भी जुट गई है।

Amanki Shaan News