जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी में रविवार की रात घर के बरामदे में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान शीतल सेठ पुत्री सुनिल सेठ के रूप में हुई है। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती की घर के ही बरामद में लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल युवती की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए गहनता से जांच में जुट गई है।











