जौनपुर। जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र के चौकिया गुरैनी गाँव में गुरूवार की शाम हाई वोल्टेज तार के करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी गांव निवासी 45 वर्षीय अब्दुल कलाम गुरूवार की शाम अपने मकान में लगे लोहे की पाईप पर किसी काम को लेकर चढ रहें थें कि उसी समय तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झूलस गयें। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गयें तब तक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अगर बिजली विभाग समय से हमारी बात को सुन लिया होता तो आज यह घटना घटित नहीं होती। क्योंकि मृतक कई बार अपनी छत से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तार को हटाने के लिए शिकासत कर चुका था। फिल्हाल इस संबंध में परिजनों ने लाश को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।










