Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में खंबे पर फंदे के सहारे लटकती मिली विवाहिता की लाश

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के खंबे पर विवाहिता की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय तुलसी के रूप में हुई है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार बताया गया है। इसी गांव निवासी करन राजभर असम में किसी फैक्ट्री में काम करता था। करन ने असम की रहने वाली तुलसी से शादी की और उसे लेकर गांव में रहने लगा।

शुक्रवार की शाम मृतक महिला का पति करन राजभर किसी पहचान के बीमार होने की सूचना पर उसे देखने के लिए शहर गया हुआ था। देर रात जब घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी तुलसी घर पर मौजूद नहीं थी। पत्नी के घर में न मिलने पर करन ने हर जगह उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली।

शनिवार की सुबह घर करीब 300 मीटर की दूरी पर तुलसी की लाश बिजली के खंबे में फंदे के सहारे लटकती हुई पाई गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। महिला की लाश खंबे पर फंदे के सहारे लटकती हुई मिलने पर ग्रामिणों की भीड़ जुट गई। इस घटना को लेकर प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिल्हाल महिला की मौत का सही कारण खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर गांव भर में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है। विवाहिता महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Amanki Shaan News