Advertisement

जहरीले जंतू के काटने से महिला की हालत गंभीर

 

जौनपुर। शुक्रवारसुबह सिकरारा थाना क्षेत्र के कलवारी सर्व गांव निवासी शिवानी सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी नीरज सिंह घर के अंदर चटाई पर सोई थी। इसी दौरान उन्हें जहरीले किसी जंतु काट लिया। जिसके चलते महिला अचेत हो गई। परिजन तुरंत लेकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराये। यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर सलमान अंसारी, बाल रोग विशेषज्ञ राम नगीना राम ने महिला को सांप काटने पर लगने वाले एंटी सीरम 30 वायल लगाये। लेकिन फिर भी महिला को होश नहीं आने पर महिला को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन महिला के परिजन उनका उपचार एक निजी अस्पताल में कराने चले गये। बताया गया कि समाचार लिखे जाने तक महिला को होश नहीं आया था।

Amanki Shaan News