जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड गांव में बाइक तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौकी धरसंड गांव निवासी निवासी अभिषेक पुत्र मन्नालाल की तहरीर के अनुसार उसके भाई विशाल पर आरोप है कि वह आए दिन बाहरी लोगों को बुलाकर परिवार को परेशान करता है। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। यह भी आरोप है कि बीते 27 सितंबर को अभिषेक के ससुर संजय उसके घर आए थे।
इसी दौरान उनकी बाइक को तोड़ दिया गया और उनके साथ गाली गलौज की गई। विरोध करने पर कुछ बाहरी युवकों को बुलाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने आरोपी विशाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।










