Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिली बुजुर्ग की लाश

“पत्रकार दानिश हसन”
( अमन की शान )

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के वीरभानपुर ग्राम सभा में गुरुवार के दिन सड़क किनारे 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम बन्तरी निवासी 70 वर्षीय दुलार यादव की लाश मिलने के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने ये जानकारी पुलिस को दे दी। थाने की पुलिस बुजुर्ग की मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई ये खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिल्हाल पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

Amanki Shaan News