जौनपुर। जिले में सांसद बाबू सिंह कुश्वाहा की सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सांसद बाबू सिंह कुश्वाहा ने मांग पूरी होने पर रेल मंत्री का अभार भी जताया है।
सांसद बाबू सिंह कुश्वाहा ने बताया कि जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र संज्ञान के लिए रेल मंत्री का हार्दिक आभार करता हूं। बता दें कि सपा के सांसद बाबू सिंह कुश्वाहा बीते कई दिनों से नगर इलाके में स्थ्ति सिटी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहें थें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बाबू सिंह कुश्वाहा को पत्र के माध्यम से सूचना जारी करते हुए बताया कि सांसद बाबू सिंह कुश्वाहा उठाए गए विषय की जांच कराई जा रही है।












