Advertisement

सुमित हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में हुए सुमित सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस ने युवक सुमित सिंह की हत्या करने के मामले में शिवम गौतम और शनी गौतम को नेपालनगर स्कूल के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, त्वरित गिरफ्तारी से मृतक के परिजनों ने राहत की उम्मीद जताई है।

Amanki Shaan News