जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की रात शादी के कार्यक्रम से घर लौट रहे पांच वर्षीय बालक को बंधक बनाकर गांव के ही व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गांव में शादी का कार्यक्रम था। नाबालिग बालक उस शादी में गया हुआ था। रात 11 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी मां खोजने निकली लेकिन वह नहीं मिला। थोड़ी देर बाद वह रोते हुए घर पहुंचा। बताया कि जब वह घर लौट रहा था तो आरोपित उसका मुंह बांधकर जंगल में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
स्वजन तुरंत उसे उपचार के लिए ले गए और बुधवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। घर बताने की बात पर आरोपित द्वारा लात-घूसों से पिटाई करने के साथ न बताने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी सरपतहां कमल किशोर राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।












