Advertisement

बोलेरो की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव के पास बीते बुधवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजवा दिया है।

जिला भदोही के थाना दुर्गागंज निवासी 25 वर्षीय युवक शिवम गौतम बुधवार को अपने रिश्तेदार के यहां चौकीखुर्द गांव में आया हुआ था। बुधवार की रात करीब 9 बजे के आसपास युवक अपनी बाइक लेकर वापस अपने घर के निकल गया। जब वह खुर्दगांव के आगे पहुंचा तो तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया, जहां युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बोलेरो को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Amanki Shaan News