Advertisement

महिला चोरों के गिरोह ने मायके जा रही महिला के पर्स से उड़ायें लाखों के जेवरात

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाहा चौराहे से ई रिक्शा से अपने मायके जा रही महिला का महिला चोरों के गिरोह ने बैग से लाखों का जेवरात उड़ा लिया। पीड़ित महिला के तीन दिन तक कोतवाली का चक्कर कांटने के बाद एफआईआर दर्ज हुई।

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सुरैला गांव निवासनी भावना तिवारी पत्नी चंद्र प्रकाश तिवारी अपने बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके तेजी बाजार क्षेत्र गढाबागराय के लिए बीते 22 जून को दोपहर लगभग 12 बजे सिपाह चौराहे पर पहुंचीं। सिपाह चौराहे से ई रिक्शा से वह बदलापुर पड़ाव जाने के लिए निकलीं। उसी समय पांच महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी ई रिकशा पर सवार हो गईं, जिसमें यह ई रिक्शा में बैठी पांच महिलाओं में से दो नकाबपोश महिलाएं थीं, जो इधर उधर हरकतें करने लगीं।

महिला चोरों के गिरोह द्वारा उटपटांग हरकतें करने के कारण भावना तिवारी का ध्यान भटक गया। इसी बीच उनके पर्स में रखा सोने का चैन और सोने की अंगूठी, कान की बाली को महिला चोरों के गिरोह ने उड़ा लिया। महिला जब बदलापुर पड़ाव पर पहुंची तो देखा उसके पर्स का मुं​ह खुला हुआ था और जेवरात गायब थें। महिला द्वारा उसी दिन कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद एफआईआर दर्ज किया। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Amanki Shaan News