जौनपुर। थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासी एक किशोर संदिग्ध परिस्थ्तियों में कहीं लापता हो गया है। किशोर के अब तक न मिलने पर परिजन उसे खोजते परेशान हैं। इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि बीते मंगलवार के दिन किशोर आदित्य यादव पुत्र संतोष यादव से घर से कहीं चला गया। जब काफी देर तक किशोर वापस घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकल गयें, लेकिन पूरे एक दिन बीत जाने पर भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि किशोर के घर से नाराज होकर जाने की बात नहीं बताई गई है। किशोर घर से किस काम के लिए गया यह भी जानकारी परिजनों ने नहीं दी है।










