जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकांड मामले में सौम्या बिंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सौम्या बिंद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही हत्यारे होगे पुलिस के गिफ्त में उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है और उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलेगा।
सौम्या बिंद ने कहा कि इस घटना से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है और सभी आरोपी कानून के शिकंजे में आएं, यही जनता की मांग है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम किए जाने की बात कही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दूल्हा हत्याकांड को लेकर जिले भर में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
“पत्रकार दानिश इक़बाल”






