Advertisement

जिला कारागार का जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

 

जौनपुर। शनिवार को जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाएं, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा व्यवस्था, बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखा जाए। साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों के मानवाधिकारों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कारागार में सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बना रहे।

Amanki Shaan News