जौनपुर। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में 28 जून, 2026 से 03 जुलाई, 2026 तक सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान पूर्व चक्रो की भाँति चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान को जनपद में 28 जून, 2026 से आरम्भ किया जायेगा, जिसमें जनपद के 0-5 वर्ष के कुल 606187 बच्चों को पोलियो खुराक पिलायी जायेगी ।
उक्त अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु बृहद रैली निकाली गयी, जिसकों मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम जी के द्वारा समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० नरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में राजकीय टी० बी० चिकित्सालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली अम्बेडकर तिराहा से होते हुये कलेक्ट्रेट होते हुए हुये टी०बी० चिकित्सलय में पुनः वापस आयी।
इस अवसर पर रैली में अमित कुमार सिंह गॉवी, आदित्य जायसवाल, ए०एन०एम०, ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं आशाकार्यत्री, ए.डी.ए. आर. एवं विभाग के समसत अधिकारीगण, कर्मचारीण एवं अर्बन क्षेत्र के को-आर्डिनेटर एवं अन्य अर्बन कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।












