जौनपुर। जिले के केराकत तहसील क्षेत्र में बुधवार की दोपहर ब्रेजा कार व स्कूटी की जोरदार टक्कर में स्कूटी पर सवार एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बता दें कि टक्कर के बाद ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। इस घटना के बाद वहां जुटे लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।













