पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में स्थ्ति एक खंडहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थ्तियों में शनिवार की सुबह देखी गई। कुछ ही देर में ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ जमा होे गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस ने लाश की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह ब्लू कलर का हाफ चड्ढा, शर्ट छिटदार पहने हुए है। यह सड़क से लगभग 60 मीटर दूर खंडहर में मिली है। आशंका जताई जाती है कि इसकी हत्या कर लाश फेंकी गई है। फिल्हाल पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













