“पत्रकार दानिश इक़बाल”
जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में चार वर्षीय मासूम की खून से लथपथ झाड़ियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने रेप के बाद हत्या कर लाश को फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। सूचना मिलने पर डीएम एसपी खुद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र एक गांव की निवासी महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी, बच्ची रहस्यमय में लापता हो गई। पहले परिवार वाले खुद काफी खोजने का प्रयास किया इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर घर तलाश किया, सुबह सरपत के झुरमुट में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मासूम की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया है।










