Advertisement

ढालगरटोला मोहल्ला में 13 वर्षो से खड़जा और नाली निर्माण नहीं

 

जौनपुर। नगर के मोहल्ला ढालगरटोला के नगरवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद से मांग किया है कि सारा पैलेस गली लेकर राय कालोनी मंदिर तक सड़क और नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण समस्त मोहल्ला वासियों का रहना दूभर हो गया है।

स्थानीय मोहल्ला वासियों को साफ सफाई व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला वासियों ने यह भी बताया है कि बीते 13 वर्षो से अब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में रहने वालों में मुख्य रूप से मो यामीन उर्फ नन्हूं इस क्षेत्र में विकास के लिए नगरवासियों समेत उच्यधिकारियों यह मांग पत्र लिखित भेजा है।

Amanki Shaan News