Advertisement

विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई मिली लाश

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे तेजी बाजार थाना क्षेत्र में विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी प्रवेश कुमार उपाध्याय की पत्नी प्रियंका उपाध्याया की लाश घर के कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकी हुई बुधवार दिन के लगभग 10:00 बजे देखी गई।

धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई देखते ही देखते ग्रामीण की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। प्रियंका उपाध्याय की शादी 13 महीने पहले शादी हुई थी और वह एक बच्ची की मां थी। सूत्र बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया था जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। मृतका का मायका इसी जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में बताया गया है।

फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में अभी भी जुटी हुई है।

Amanki Shaan News