जौनपुर। डोभी सीएचसी के सामने स्थित आर्यन हॉस्पिटल पर सीएमओ गंगाराम गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीएमओ गंगाराम गौतम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार भारती ने क्षेत्र के आर्यन अस्पताल का निरीक्षण करते हुए छापा मारा है। बता दें कि जांच के दौरान अस्पताल बिना आवश्यक मान्यता के संचालित होता पाया गया। उसी दौरान बिना मान्यता संचालित आर्यन हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भी जारी किया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है।













