जौनपुर। जिले में टीईटी परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान टीडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी की गर्मी के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल एहतियातन दो एंबुलेंस परीक्षा केंद्र पर बुला लीं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्राथमिक उपचार के बाद अभ्यर्थी की हालत सामान्य बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह पुनः परीक्षा देने लगा। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया, जिससे परीक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अभ्यर्थी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।












