Advertisement

दूध की दुकानें 10 बजे रात तक और दारू की दुकानें रात भर

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। शहरी इलाके में स्थ्ति लाइसेंसी विदेशी और देशी मदिरा की दुकानों के दुकानदारों द्वारा लाइसेंसी नियम कानून को ताख पर रखकर मदिरा की बिक्री पूरी रात कर रहें हैं। जिसके कारण संबंधित विभाग आबकारी पु​लिस विभाग सवालों के घेरे में इस लिए आ रहें है कि यह दुकानदार देर रात ओवरेटिंग कर शराब बेच रहें हैं।

आश्र्चाजनक बात यह है कि शराब की दुकानों में रहकर बेचने वाले गद्दीदारों द्वारा दुकान बंद कर उसी में रहते हैं। देखने में तो यह दुकाने पूरी तरह से बंद रहती है। लेकिन उसी दुकान के किसी कोने में थोड़ी सी जगह बनाई जाती है। जिसमें से ग्राहक आसानी से पैसा देकर बोतल का लेन देन किया जाता है।

देर रात बिकने वाली इस मदिरा को हर ग्राहक से हर बोतल पर 100 से 50 रूपये अधिक लेकर दिया जाता है। कहा जाता है कि शहरी इलाके में पूरी रात बिकने वाली इस बिक्री के बारे में संबंधित आबकारी अधिकारी व स्थानीय पुलिस के लोग खूब अच्छी तरह से जानते हैं। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि संबंधित लोग शायद इस लिए नहीं बोलते हैं कि यदि इसकों नियम से करवा देंगे तो उनकी इच्छाओं की पूर्ति कैसे होगी।

ओवरेटिंग देर रात बिकने वाली इस मदिरा की कमाई से उनकी इच्छाओं की पूर्ति होती है इस लिए वह अपनी आखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। हाल ही में स्थानत्रित होकर आई महिला सिटी इंस्पेक्टर आने के बाद अब तक उनकी तरफ से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शहरी इलाके में जहां चाय, दूध आदि की दुकानें 10 से 11 बजे तक बंद हो जाती है। वहीं शराब की दुकानें पूरी रात खुली रहना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Amanki Shaan News