Advertisement

ट्रेन के सामने कूदकर छात्रा ने दी जान

 

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र रघुनाथपुर गांव के पास रविवार के दिन रेलवे पटरी पर एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर अज्ञात कारणों के चलते अपनी जान दे दी है। मालूम हो कि मुकुंदपुर गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा सोहाना रविवार के दिन रेलवे की पटरी पर पहुंची और मुंबई से छपरा को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के सामने कूंद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़ ने इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस और कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थ्ल का निरीक्षण करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग छात्रा की मौत के बाद परिजनों में को​हराम मच गया है। हालांकि छात्रा के आत्महत्या करने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News