जौनपुर। जिले में स्थ्ति रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्ड पर जौनपुर की जगह जौनरूर लिखे जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन की तस्वीर वायरल करते हुए शिकायत की गई है कि स्टेश पर लगे बोर्ड में जिले का नाम गलत तरीके से लिख दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार के करीब 12 बजे शिकायतकर्ता अंकित ने सोशल मीडिया के माध्यम से लखनऊ (DRM) डिविज़लन रेलवे मैनेजर को एक तस्वीर दिखाते हुए ये शिकायत की। मामले की जानकारी मिलने के बाद (DRM) डिविज़लन रेलवे मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी प्राप्त करवा दी गई है।













