Advertisement

जीआरपी पुलिस ने कुल 19 लाख के गुम हुए फोन को उनके मालिकों को लौटाया

 

जौनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस की मदद से करीब 19 लाख रुपये मूल्य के 88 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जीआरपी द्वारा बरामद मोबाइलों में से 55 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए, जबकि शेष मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए लोगों ने खुशी जताई और जीआरपी जौनपुर की टीम का आभार व्यक्त किया।

यह अभियान जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सर्विलांस सेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीआरपी ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान मोबाइल सहित अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें।

Amanki Shaan News