जौनपुर। प्रतापगढ जिले के थाना रानीगंज में वैगनआर और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर में भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि मुंगराबादशाहपुर निवासी भाई और बहन दोनों लोग मंगलवार को अयोध्या दर्शन करने गया हुआ था।
बुधवार की देर रात जब वह वापस लौट रहें थें कि रानीगंज पहुंचते ही एक वैगनआर कार और उनकी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 26 वर्षीय आकाश सोनी और उनकी 24 वर्षीय छोटी बहन प्रिया सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मोहित सोनी गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों भाई बहन की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।











