Advertisement

शादी समारोह में कट्टा लहराने की विडियो वायरल

 

जौनपुर। जिले में थाना मीरगंज के सेमरी गांव में शादी समारोह के दौरान कट्टा लहराने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

वायरल विडियों के मुताबिक़ एक शादी समरोह में डांस करते हुए कुछ लोग हवा में कट्टा लहराते हुए नजर आ रहें हैं। यह लोग गांव में ही एक शादी समारोह में पहुंचें हुए थें।

इस वायरल वीडियो में साहिल पुत्र पप्पू गौतम, विकास पुत्र राजमनी गौतम, अखिलेश पुत्र भगवान गौतम, किशन कुमार पुत्र राज गौतम और सोनू उर्फ गौरे पुत्र रामसूरत गौतम हथियार के साथ नजर आ रहें हैं। विडियों के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Amanki Shaan News