जौनपुर। जिले में चंदवक थाना क्षेत्र बरामनपुर में चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थ्ति खेत में लगे पंपिंग सेट को चोरों ने चुरा लिया है। मामला शनिवार की सुबह करीब 9 बजे का बताया गया है। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह शनिवार की सुबह करीब 9 बजे जब अपने खेत में गयें तो उन्होंने देखा वहां लगा पंपिंग सेट गायब था। फिल्हाल इस मामले को लेकर पीड़ित किसान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।












