Advertisement

डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की जान चली गई। आरोप है कि घटना के बाद डॉक्टर एवं अस्पताल संचालक अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Amanki Shaan News