जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह चारपाई पर एक 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी विमला देवी की लाश मिलने के बाद गांव में अलग अलग तरह की चर्चाए होने लगी।
हालांकि मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि आंखिर महिला की मौत कैसे हुई है।
“दानिश हसन”












