Advertisement

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने चार लोगों को लाठी डंडों से पीटा

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने चार लोगों को लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया है। इस हमले में एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के संजय प्रताप मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7 बजे गांव के ही राममिलन व उनके परिवार के रमेश, विशाल सिद्धार्थ सहित करीब आठ लोग उनके खेत में आकर अचानक मिट्टी खोद रहे थे।

पीड़ित संजय प्रताप मौर्य ने इसका विरोध किया, तो नामजद आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान राममिलन ने कुल्हाड़ी के बट से प्रहार कर एक युवक सुशील मौर्य (36) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में साधुलाल, संजय मौर्य, अनिल और दीपक को भी काफी चोटें आईं। आरोप है कि उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।

Amanki Shaan News