जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के करौना में बीते गुरूवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
अइलिया निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति महेंद्र सरोज अपनी साइकिल से गुरूवार को बाजार जा रहें थें कि उसी दौरान तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक को चलाते हुए युवक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में घायल इस वृद्ध को मौके पर एकत्रित हुए लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बाइक और चालक की तलाश में जुट गई है।
“दानिश हसन”












