Advertisement

रेलवे स्टेशन पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद निवासी 36 वर्षीय राजकुमार पंजाब से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और जीआरपी पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई,

इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Amanki Shaan News