जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद में ₹68,840 की कथित लूट का मामला पूरी तरह पलट गया है। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज ने कथित लूट की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद शराब कारोबारी की तहरीर पर उसके ही कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ गबन और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आरोप है कि कर्मचारी ने तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज और जांच में मामला संदिग्ध मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।












