Advertisement

जौनपुर समेत कुल पांच जिलों में भारी बारिश और आंधी तुफान का अलर्ट

 

जौनपुर। शुक्रवार के दिन मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर समेत कुल पांच जिलों में भारी बारिश और आंधी तुफान का अलर्ट जारी किया गया है। सचेत ऐप के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा तेज़ हवाओं के साथ साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और आंधी तुफान की संभावना जिला आज़मगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी में जताई गई है। इस संबंध में राहत यूपी द्वारा अपने एक्स के माध्यम से इन जिलों के जिलाधिकारियों को सूचना दे दी है। हालांकि जनपद जौनपुर में शुक्रवार की सुबह गर्म रही। उसके बाद दोपहर करीब 2 बजे के बाद से बदली छा गई।

Amanki Shaan News