Advertisement

पागल कुत्ते के कांटने से महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी में पागल कुत्ते ने महिला समेत पांच को कांटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार दिन के लगभग 10:30 बजे गांव के लोग अपने दैनिक कार्यो में व्यस्त रहें कि उसी समय एक पागल कुत्ता गांव के मैनुउद्दीन उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र कासीमूद्दीन, जय प्रकाश उम्र 46 पुत्र स्वर्गीय राम प्यारे, नीरादेवी पत्नी दीवाकर विश्वकर्मा, प्रकाश वर्मा उम्र लगभग 60 वर्ष तथा कुछ अज्ञात लोगों को पागल कुत्ते ने दौड़ा दौड़ाकर काट लिया।

पागल कुत्ते का यह रवैया देखकर ग्रामिण इधर उधर भागते नजर आएं। ग्रामिणों की भीड़ ने लाठी डंडे से दौड़ाकर पागल कुत्ते को गांव से खदेड़ दिया। लेकिन अभी भी पूरे गांव में इस पागल कुत्ते का भय व्याप्त है। ग्रामिणों ने संबंधित विभाग से मांग किया है कि जनपद के कई ऐसे गांव है जहां पागल कुत्तों की संख्या तेजी से बढ रही है। उन्हें चिन्हित कर उचित स्थान पर रखें जिससे आम जनमानस का नुकसान न हो। दूसरी तरफ पागल कुत्ते के हमले से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर समुचित इलाज करवाया जा रहा है।

Amanki Shaan News