जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में स्थ्ति मुसाफिरखाना निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी और पति को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई।
मृतका की पहचान आयशा पत्नी इरशाद के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ खुटहन थाना क्षेत्र स्थित गौसपीर बाबा के दर्शन के लिए जा रही थीं। बदलापुर थाना क्षेत्र के बटाऊवीर चौराहे के समीप पहुंचने पर यह हादसा हुआ।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठी आयशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को बदलापुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












