Advertisement

स्टेशन पर बम की अफवाह निकली फर्जी

 

जौनपुर। जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह फर्जी कॉल पर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रॉली बैग से टिक-टिक की आवाज आने पर बम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया तो जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, सूचना पूरी तरह फर्जी पाई गई। पुलिस फर्जी कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है।

Amanki Shaan News